{"_id":"dca583c386826d06f2ef87e82542ef6b","slug":"cop-beaten-by-couple-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए कांस्टेबल को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कानाचक में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंचे एक पुलिस हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर थाने पहुंची महिला को लेकर जब हेड कांस्टेबल आरोपी पति के पास मामला सुलझाने पहुंचा तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कांस्टेबल किसी तरह वहां से भागा और थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल सोहन लाल के पास महिला शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। कांस्टेबल महिला के साथ उसके घर जाने लगा।
विज्ञापन
तभी रास्ते में आरोपी पति दीपक ने अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर कांस्टेबल को रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों सलाह बनाने लगे कि कांस्टेबल को टोकों से मारेंगे।
विज्ञापन
इस पर कांस्टेबल वहां से भागा और अपनी जान बचाई। कांस्टेबल ने कानाचक थाने में आकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को छापा मार कर पकड़ लिया। इसे लेकर 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।