{"_id":"56fad93d4f1c1b8e1af0100f","slug":"clash-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में ही कांग्रेस नेता और युवकों में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में ही कांग्रेस नेता और युवकों में हुई मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : buerue
बख्शी नगर थाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू पश्चिम से दो बार चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र शिंगारी और तीन युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। शिकायत लेकर पहुंचे दोनों गुटों में तीखी बहस के बाद बात इतनी बिगड़ गई कि पुलिस के सामने ही एक-दूसरे को पीटने लगे। पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों का मेडिकल करवाकर हवालात में बंद कर दिया।
थाने में पुलिस के सामने भिड़ने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 107 और 151 में तहत हिरासत में लिया है। शिंगारी का कहना है कि उनके घर में पाठ रखा गया है। अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बख्शी नगर गुरुद्वारे में कीर्तन करने आए हुए थे। वह गुरुद्वारे से बाहर निकले कि कुछ लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया और उन्हें पीटने लगे।
उनके पास कुछ हथियार भी थे। वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वह लोग थाने भी पहुंच गए और पुलिस के सामने ही उन पर फिर से हमला कर दिया। शिंगारी का यह भी कहना है कि यह हमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर करवाया है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
विज्ञापन
दूसरे गुट में शामिल हरप्रीत सिंह उर्फ हनी सिंह का कहना है कि शिंगारी गुरुद्वारे के पास अपनी कार लेकर इतनी तेजी से निकले कि उनको कुचलने लगे थे। जहां तक कि उन्होंने एक रेहड़ी वाले को भी टक्कर मारने की कोशिश की। वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो शिंगारी उनके साथ ही मारपीट पर उतर आए।
एसएचओ अश्विनी कुमार का कहना है कि दोनों ही गुट के लोग थाने में आकर एक-दूसरे से झड़प करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों का मेडिकल करवाया है। अभी तक एक दूसरे की ओर से आरोप लगाए गए हैं, लेकिन लिखित शिकायत कोई नहीं। इसमें प्रिवेंटिव मेयरस में दोनों को ही हिरासत में लिया है। पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों गुटों में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।