{"_id":"57a0eca74f1c1bda762ba6c1","slug":"child-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बच्ची ने दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बच्ची ने दम तोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग्याल के पास सोमवार देर रात एक ट्रक के कुचलने से घायल हुई मासूम बच्ची की मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के लोगों सौंप दिया। सोमवार तक आरोपी का ट्रक ही पकड़ा गया था, लेकिन मंगलवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार हो गया।
छह साल की बच्ची ताइबा सोमवार को सड़क से गुजर रही थी कि तभी एक बेकाबू ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ताइबा की एक टांग टूट गई थी। इसके बावजूद उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
रात दस बजे तक ताइबा का पिता बेटी को खून देने के लिए भटकता रहा। ताइबा का भाई और रिश्तेदार जीएमसी की इमरजेंसी में थे, जबकि पिता खून का इंतजाम करने में जुटा था। ताइबा के पीठ पर भी गहरे घाव हुए थे। वह इमरजेंसी में सोमवार को ही बेहोश की हालत में थी। फिर मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसएचओ एजाज वानी का कहना है कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था, लेकिन देर रात तक उसे नाका लगाकर दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के घायल होने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। चालक के पकड़े जाने के बाद उसकी पिटाई की गई। गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा।