{"_id":"58864fa04f1c1ba333cf447e","slug":"child-died-in-fight-between-two-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों की लड़ाई में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो परिवारों की लड़ाई में मासूम की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की जन्म लेने से पहले ही मौत
- फोटो : डेमो फोटो
दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना में बच्चे की जन्म लेने से पहले ही मौत हो गई। गर्भवती महिला को घायल अवस्था में शहर के एसएमजीएस अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां आपरेशन से डिलीवरी की गई, लेकिन बच्चा मृत पाया गया। महिला और उसके पति दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना राजोरी जिले के तरयाठ इलाके की है। सोमवार को दो परिवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चूड़ सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी चैन सिंह और उसकी पत्नी पूजा देवी पर हमला कर दिया। दोनों को लाठियों से पीटा गया। जिसमें पति पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय असपताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
लेकिन गर्भवती महिला की हालत गंभीर थी। इसलिए उसे इलाज के लिए जीएमसी में रेफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान बच्चे की पेट में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया। आरोपी परिवार के सदस्यों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन