{"_id":"b478dee018e615bffafa41a8e7d494b1","slug":"child-deaths-from-drowning-in-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: भूमिगत टंकी में डूबने से बच्चे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: भूमिगत टंकी में डूबने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी रामा स्थित रोटरी इनरव्हील में शुक्रवार की शाम को पानी की टंकी में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा वेव मॉल की पहली वर्षगांठ पर शामिल होने के लिए तैयार हुआ था। तभी वह पांच फीट गहरी भूमिगत टंकी में गिर गया।
विज्ञापन
अफरातफरी में रोटरी इनरव्हील के लोगों ने बच्चे को जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक सत्यानंद पुत्र दया शंकर निवासी तहसील फरेंदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक सत्यानंद के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण माता-पिता उसे कुछ साल पहले छन्नी रामा स्थित रोटरी इनरव्हील में छोड़ गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वेव मॉल की पहली वर्षगांठ थी। इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। सत्यानंद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हुआ था।
जब वह टंकी में गिरा तो चौकीदार और अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े। इससे पहले कि उसे बाहर निकाल पाते, सदानंद को कई गोते लग चुके थे। पुलिस के मुताबिक परिवार को इसके बारे में सूचना दे दी है।