{"_id":"5e4012848ebc3ee5e924f9e3","slug":"chhattisgarh-resident-man-dies-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ निवासी युवक की जम्मू में मौत, पुलिस ने कहा- शायद घरेलू विवाद के चलते उसने ऐसा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत्तीसगढ़ निवासी युवक की जम्मू में मौत, पुलिस ने कहा- शायद घरेलू विवाद के चलते उसने ऐसा किया
Sun, 09 Feb 2020 07:39 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर कॉलोनी में किराये पर रह रहे छत्तीसगढ़ के एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को शक है कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए मृतक के परिवार के सदस्यों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शत्रुघ्न(25) निवासी छत्तीसगढ़ लगभग तीन साल से अंबेडकर कॉलोनी (जानीपुर) में किराये के कमरे में रह रहा था। यहां पर वह मजदूरी का काम करता था। हर रोज की तरह वह शनिवार को काम पर गया था। शाम को काम से वापस आया। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की शंका हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
दरवाजे को तोड़ने के बाद अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। युवक ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन