{"_id":"56e3d4944f1c1b05478b4568","slug":"car-s-tyre-stolen-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने खड़ी कार के चारों पहिए खोल ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने खड़ी कार के चारों पहिए खोल ले गए चोर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Mar 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चांद नगर इलाके में शुक्रवार को सुबह तड़के कार के चारों पहिए चोर खोल ले गए। अमित कुमार का कहना है कि उसने अपनी आल्टो कार नंबर जेके02एक्यू, 0242 को रात को घर के बाहर खड़ी की थी।
सुबह देखा तो उसके चारों पहिए गायब थे। इसके बाद उन्होंने नबावाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एक दिन पहले ही पुलिस पहिए चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा था। गांधी नगर के नई बस्ती इलाके में भी एक कार के पहिए चोरी हो गए।
विज्ञापन
कार चालक ने इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस स्टेशन में की है। उसका कहना है कि रात को कार घर के बाहर पार्क की थी, सुबह देखा तो कार के पहिए गायब थे।
आटो रिक्शा चोरी करने वाला पकड़ा
जम्मू। सरवाल पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चुराने वाले चोर को पकड़ा। 9 मार्च को पुलिस के पास सुभाष नगर के रहने वाले रमेश गुप्ता ने शिकायत की थी कि उसका आटो रिक्शा नंबर जेके02एएन, 5805 चोरी हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए शुक्रवार को सरवाल के विकास नगर से कुलदीप सिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने ही आटो रिक्शा चोरी किया था। उसके पास से कुछ और वाहन बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन