फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car fell into canal, 3 dead

बेकाबू कार नहर में समाई, तीन की मौत

Fri, 04 Sep 2015 12:09 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
car fell into canal, 3 dead

श्री हरगोबिंदपुर के पास स्थित नहर में वीरवार को एक कार जा गिरी। हादसे में कार सवार ड्राइवर सहित तीन की मौत हो गई। एक व्यक्ति बच गया। मरने वालों में नवदंपति भी शामिल थे। चार महीने पहले उनकी शादी हुई थी। कार सवार जम्मू से पंचकूला जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। मरने वालों में एक मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट की ईसीजी यूनिट में तकनीशियन के पद पर तैनात था। जिसकी इसी वर्ष दिसंबर महीने में शादी थी।
विज्ञापन


हादसे में बचे खरभूषण सिंह निवासी सरानु गांव, राजोरी ने बताया कि वह और विजय सिंह गांव सराणू, संजीव शर्मा और उनकी पत्नी चंदा शर्मा ऑल्टो कार से पंचकूला बच्चों का माइग्रेशन लेने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होने की वजह से गलती से वह बटाला पहुंच गए

car fell into canal, 3 dead

जब वह पठानकोट पहुंचे तो अंधेरा होने की वजह से गलती से वह बटाला पहुंच गए। वहां से उन्हें वाया श्री हरगोबिंदपुर होकर चंडीगढ़ जाना था, लेकिन जब वह वीरवार सुबह बटाला रोड पर श्री हरगोबिंदपुर के पास भट्ठे पर पहुंचे तो ड्राइवर विजय कुमार को झपकी आ गई।

इसके कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसमें संजीव शर्मा और उनकी पत्नी चंदा शर्मा और विजय सिंह की मौत हो गई। विजय सिंह सराणू गांव का रहने वाला था। मृतक दंपति गांव डांगरी के रहने वाले थे।

एसएचओ शमिंद्रजीत और एएसआई विजय कुमार ने बताया कि डेढ़ घंटे बाद तीन सौ मीटर दूर से संजीव कुमार का शव बरामद किया। विजय सिंह और चंदा शर्मा की कार में ही मौत हो गई थी। खरभूषण ने बताया कि विजय सिंह उनके मामा के बेटे थे।

संजीव शर्मा, विजय सिंह का दोस्त था। एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर शमिंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed