फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car falls into ditch, two killed, four injured

कार खाई में गिरने से दो की मौत, चार घायल

Mon, 01 Sep 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 01 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, two killed, four injured

डोडा जिला अंतर्गत थनाला इलाके में रविवार को एक मारुति कार चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को पहले भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया। फिर वहां से डोडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को डोडा के उदयानपुर का एक परिवार छुट्टी होने की वजह से भद्रवाह की पदरी धार में घूमने गया था। उन्हें क्या पता था कि वहां मौत उनका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


घूमने के बाद शाम करीब पांच बजे जब सभी वापस डोडा घर लौट रहे थे तो थनाला से बारह किलोमीटर की दूर मारुति कार (जेके02एपी-8421) अनियंत्रित होकर लगभग चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में छह लोग सवार थे, जिनमें दो इरशाद अहमद और निसार अहमद निवासी अल उदयानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार अब्दुल हमीद, अब्दुल करीम, आयना तबस्सुम (9) और माशूक हुसैन (6) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से निकाला और भद्रवाह अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से माशूक हुसैन और तबस्सुम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डोडा अस्पताल रेफर कर दिया गया।


गौरतलब है कि जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी घट्ट सड़क मार्ग पर एक टिप्पर दरिया चिनाब में जा गिरा था, जिसमें एक की मौत हो गई थी। उसका शव अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed