फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car falls into canal

नहर में गिरी कार, जीजा-साले की मौत

Fri, 27 May 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 May 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
Car falls into canal
गाडीगढ़ इलाके में हुई घटना - फोटो : Demo Pic.
सतवारी थाना अंतर्गत गाडीगढ़ क्षेत्र में बीएसएफ कैंप दड़प के नजदीक वीरवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार जीजा और साले की पानी में डूबने से मौत हो गई। गाडीगढ़ पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर अमृतसर निवासी परमजीत सिंह (35) और चट्ठा निवासी चरनजीत सिंह (32) के शवों का बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस घटना में कार में सवार एक तीसरा व्यक्ति कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब हो गया और उसकी जान बच गई। पुुलिस के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले परमजीत सिंह की चट्ठा में ससुराल है। गर्मी की छुट्टियां होने से परमजीत सिंह ससुराल आए थे।
विज्ञापन


यहां वे अपने साले चरनजीत सिंह के साथ किसी अन्य रिश्तेदार के घर गए थे। वीरवार की देर रात वहां से वे चट्ठा लौट रहे थे। बीएसएफ कैंप दड़प के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और रणबीर नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर सड़क से करीब बारह फीट गहरी है। रात होने से किसी को इसका पता नहीं चला। कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले व्यक्ति ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया।


साढ़े छह बजे सुबह परमजीत सिंह का शव कार से कुछ दूर बरामद हुआ। दोपहर डेढ़ बजे उसके साले चरनजीत सिंह का शव भी मिल गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह पहुंचा दिया। गाडीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी जसविंद्र सिंह के मुताबिक मामला दर्ज करके कार को भी सीज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed