{"_id":"51ef704f9e53a9d4ce517bd785f5c3f7","slug":"car-crashed-in-katra-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा जा रही कार पैरापिट से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटड़ा जा रही कार पैरापिट से टकराई, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे पंजाब के एक परिवार का नगरोटा के पंजग्राई के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक की मौत हो गई और वाहन चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मृतक देव राज के रूप में हुई है, जबकि घायलों में शगुन, मायादेवी, दर्शना, अजय शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। चालक रंजीत सिंह की पहचान कटड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार जम्मू से कार लेकर कटड़ा की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन
यहां नगरोटा के पास पहुंचते ही कार पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देव राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य वाहन के बीच ही फंस गए। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
यहां डाक्टरों ने देव राज को मृत घोषित कर दिया। घायलों के पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। सभी एक दूसरे का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे कि लेकिन चोटें इस कदर पहुंची कि कोई एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहा था।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि घायल मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। जम्मू से कार हायर कर वह रात के करीब 11 बजे जम्मू से निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक को शवगृह में रखा गया है।