{"_id":"88aae096db4e62d676cd662e89e16fe6","slug":"car-accident-in-kathua-three-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार खाई में गिरी, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर तहसील के मानू इलाके में बारिश के दौरान एक बेकाबू कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई में से निकाला गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है। इस हादसे में मरने वाले लोक निर्माण विभाग, बसोहली कार्यालय में अकाउंट्स अफसर अशोक पाधा (55), पुष्पा देवी (70) और रंजू देवी सभी बसोहली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार (जेके08सी-8558) में सवार छह लोग कठुआ से बसोहली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे मानू के नजदीक एक तीखे मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि कार चालक अशोक पाधा कार को नियंत्रित कर पाते कार करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सौभाग्य से कार के खाई में गिरते समय 11 वर्षीय सिद्धार्थ निवासी महानपुर कार के बाहर गिर गया। उसने पहले खाई से सड़क तक का सफर तय किया और फौरन निकटवर्ती मानू गांव जाकर हादसे की सूचना दी। हादसे के कुछ देर बाद मानू गांव और महानपुर कसबे से लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। युवाओं के समूह ने फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बारिश के बीच 200 फुट गहराई में जाकर लोगों ने हादसे की चपेट में आए लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। अशोक पाधा, उनकी माता पुष्पा देवी और पत्नी की बहन रंजू देवी की सांसें उखड़ चुकी थीं। तेरह वर्षीय अदिति शर्मा और चौदह वर्षीय आदित्य निवासी कठुआ को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र महानपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कठुआ जिला अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।