{"_id":"58b16b914f1c1b0030b23a20","slug":"bus-got-accident-in-jammu-and-kashmir-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के अवसर पर जम्मू से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए रनसू शिवखोड़ी के लिए आ रहे श्रमिकों की मिनी बस वीरवार की देर रात को गरन जागिर डब खालसा के पास पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सत्रह को जम्मू रेफर किया गया।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के रहने वाले श्रमिक वीरवार की शाम को जम्मू से शिवखोड़ी धाम के लिए निकले। सभी श्रमिक मौजूदा समय में कृष्णा नगर जम्मू में रहते हैं। जम्मू में ही मजदूरी करते हैं। इस दौरान रात को करीब दो बजे मिनी बस जब गरन जागिर के पास पहुंची तो चालक का नियंत्रण हट जाने से वह सड़क की बीचोबीच पलट गई।
इस हादसे में उसमें सवार राजिंदर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए, जिनको बाद में प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां से तत्काल सात यात्रियों को सुंदरबनी स्थानांतरित किया गया। हालांकि सुबह कुल 17 घायलों को जम्मू रेफर किया गया। मिनी बस का चालक मौके से फरार बताया जाता है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।