{"_id":"570a41a64f1c1b4348c810d6","slug":"bus-fall-into-gorge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: गहरी खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: गहरी खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे की जगह पर राहत और बचाव कार्य चलाते स्थानीय लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा-धरा लिंक मार्ग पर रविवार की शाम करीब चार बजे बीड़वान में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब तीन दर्जन जख्मी हो गए। सभी को सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक बस संख्या (जेके02जे-5723) रविवार की शाम को डोडा से जेहांड की ओर जा रही थी। बस जब करीब 18 किलोमीटर आगे बीड़वन पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और वहां चीख-पुकार मच गई।

घायलों को एयरलिफ्ट करके लाया गया जम्मू
घायलों को एयर लिफ्ट करता हेलिकॉप्टर
- फोटो : Amar Ujala
आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी। सेना भी वहां पहुंच गई। बचाव कार्य के दौरान पता चला कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।
तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों को गंभीर हालत में बस से निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां तीन और यात्रियों की मौत हो गई। बाकी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनमें से करीब एक दर्जन को हेलिकॉप्टर द्वारा जम्मू रेफर किया गया।
मृतकों में बीडवन निवासी अदीबा बानो व मोहिंदर सिंह, घट निवासी मो. सईद, धरा निवासी पृथ्वीराज व गुलाम हुसैन और जेहांड निवासी शाहिद हुसैन शामिल हैं।