{"_id":"a21d62192ae70cbeabc52b80b36b59a3","slug":"burning-car-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग कार से जिंदा बचे सभी लोग, जानिए कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्निंग कार से जिंदा बचे सभी लोग, जानिए कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Mon, 03 Nov 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम उस वक्त लोग दंग रह गए, जब एक चलती कार में अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। किसी तरह कार रोक कर उसमें सवार दोनों लोग बाहर निकलने में सफल हुए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक दमकल घटनास्थल पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार (जेके 02 एएल 4599) जम्मू से विजयपुर की ओर जा रही थी। कार जब बाड़ी ब्राह्मणा स्थित इंडियन आयल के कार्यालय के पास पहुंची तो अचानक उसके इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। कार चालक ने सतर्कता बरतते हुए कार को किनारे पर रोका और उसमें सवार दोनों लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
देखते ही देखते लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण लपटों ने देखते ही देखते कार को पूरी तरह राख कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने कार में बची आग को बुझाया। कार में आग शार्ट सर्किट होने के कारण लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन