{"_id":"44e4cfaafce8a625098a1e9f4dfc7702","slug":"burglars-blown-cable-of-bsnl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाई बीएसएनएल की केबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाई बीएसएनएल की केबल
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक बार फिर भारत संचार निगम लिमिटेड के केबल पर हाथ साफ किया। केबल चोरी होने की वजह से शहर के सैकड़ों लैंड लाइन व ब्राडबैंड की सेवाएं ठप हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार और शुक्रवार रात के दरमियान चोरों ने शहर के बाईपास पुल के पास से जमीन खोद कर बीएसएनएल की केबल चुरा ली।
सुबह जब लोगों ने बीएसएनएल एक्सचेंज में फोन सेवाएं बंद होने की खबर दी तो विभाग हरकत में आया। काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि केबल चोरी हुई है।
विभाग के जेई के मुताबिक चोरों ने डेढ़ फूट जमीन खोद कर नीचे से 400 पेयर वाली 12 मीटर केबल काटी है। वहीं केबल के चोरी होने से शहर व मुख्य बाजार में सैकड़ों लैंड लाइन व ब्राडबैंड बंद रहे।
विज्ञापन
शनिवार को छुट्टी के बावजूद बीएसएनएल कर्मियों ने केबल जोड़ने का काम शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 400 पेयर की केबल को जोड़ने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
सेवा सोमवार तक बहाल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि बाईपास पुल पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। ऐसे में चोरों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब पांच दिन पहले शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने बीएसएनएल की 200 पेयर की केबल पर हाथ साफ किया।
केबल चोरी के तीन बाद सेवा दोबारा बहाल हो पाई थी। दरअसल बीएसएनएल केबल के अंदर तांबा लगा होता है। केबल चोरी करने के बाद चोर ऊपर की प्लास्टिक हटा कर तांबा बेच देते हैं। बाजार में इस तांबे की अच्छी कीमत मिल जाती है। इसलिए केबल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।