{"_id":"58331d644f1c1bb604b3a478","slug":"bsf-constable-killed-in-military-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की टक्कर से बीएसएफ कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य वाहन की टक्कर से बीएसएफ कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Demo Pic.
गंग्याल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। हादसों में शामिल दो वाहन जब्त किए गए हैं।
रतनुचक के पास एक बाइक सवार को सैन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बीएसएफ की 84 बटालियन में तैनात सचिन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर और सीने में गहरी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही देर के उपचार के बाद सचिन वर्मा की मौत हो गई। सचिन की उड़ीसा के जानकीनगर रिजर्व पुलिस लाइन में उसकी ड्यूटी थी। वह अपने सांबा स्थित खदेरगल गांव में पिछले कुछ दिन से छुट्टी पर आया हुआ था। सोमवार को किसी काम से जम्मू आ रहा था। तभी रतनुचक पहुंचने पर सैन्य वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य सड़क हादसे में गंग्याल के कुंजवानी चौक पर एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया। घटना के बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक तेजा सिंह 70 प्रीत नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।