{"_id":"5846eab44f1c1b9b19448629","slug":"bsf-constable-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में फंदे से लटका मिला बीएसएफ कांस्टेबल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय में फंदे से लटका मिला बीएसएफ कांस्टेबल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo Pic.
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल रहस्यमय परिस्थितियों में फंदा पर लटका हुआ मिला। घटना बीएसएफ के पलौड़ा कैंप की है। मृतक बद्री प्रसाद (47) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलाही गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार प्रसाद को डिस्क की समस्या थी। इसके लिए वह 13 से 26 तारीख तक अस्पताल में भर्ती था। अब उनका फिजियोथैरेपी से इलाज चल रहा था। मंगलवार को सुबह वह शौचालय में फंदे से लटका हुए मिला। अन्य बीएसएफ जवानों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव बीएसएफ को सौंप दिया गया। बीएसएफ की तरफ से मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में 174 का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह अभी जांच का विषय है कि प्रसाद ने खुद फंदा लगाया या फिर किसी ने मार कर उन्हें फंदे पर लटका दिया। बीएसएफ भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।