{"_id":"5910c24f4f1c1b9e08852093","slug":"bride-commited-sucide-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 10 May 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू शहर के तालाब तिल्लो इलाके में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी हुए सिर्फ ढाई महीने ही हुए थे। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोनिका पंजाब की रहने वाली थी। उसकी शादी तालाब तिल्लो के विकास लेन में हुई थी। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले ही मोनिका ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी और एक होटल में डिनर किया। परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे उसकी सास ने दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर नहीं आई। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वह अंदर फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मोनिका के मायके वाले भी जम्मू पहुंच गए थे।
विज्ञापन