{"_id":"58d020644f1c1bb6681a30a5","slug":"boy-commuted-sucide-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर की नरवाल फल सब्जी मंडी में एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के भांजे ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ देर उपचार के बाद युवक रोहित गुप्ता (25) ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब राजकुमार गुप्ता एंड सन्स शाप नंबर 36 पर हुई। दुकान के बाहर लगी एक कार से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पास खड़े लोगों ने कार में जाकर देखा तो एक युवक के हाथों में पिस्तौल थी और वह खून से लथपथ तड़प रहा था। गोली उसके सीने के बाय तरफ लगी। तुरंत उसे स्थानीय लोगों ने उसी कार में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
युवक रोहित गुप्ता रिहाड़ी इलाके का रहने वाला था। वह अपने मामा राजकुमार गुप्ता के साथ नरवाल में ड्राई फ्रूट का व्यापार करता था। सोमवार को वह काम के लिए ही नरवाल आया हुआ था। अचानक उसने पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली। पिस्तौल मामा के नाम पर है और कार में ही पड़ी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से भी ज्ञात हो रहा है कि उसने खुद को गोली मारी।
विज्ञापन