{"_id":"57474add4f1c1b7562691ed7","slug":"body-pulled-from-the-grave-for-postmortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया महिला का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Fri, 27 May 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर शाम जिला पुलिस ने गांव खड़ी करमाड़ा में जिला विकास आयुक्त से अनुमति लेकर कब्र से महिला का शव निकलवाया। कब्रिस्तान में ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दोबारा सपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस ने यह कदम मृत महिला के रिश्तेदारों, बच्चों और ग्रामीणों द्वारा उसकी हत्या की आशंका जताए जाने के बाद उठाया।
इस सिलसिले में पुलिस ने देर रात मृत महिला के पति और उसकी दूसरी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि पति अब्दुल हमीद ने दो शादियां कर रखी हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले जिले के नियंत्रण रेखा से सटे गांव खड़ी करमाड़ा निवासी अब्दुल हमीद पुत्र नूरदीन की पहली पत्नी शहीन बी, जिसे गांव के लोग बीबी के नाम से पुकारते थे की अचानक मौत हो गई। गांव में बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से बीबी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बीबी की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले एवं गांव के लोग एकत्र हो गए और उसी शाम उसे घर के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। लेकिन, इस बीच गांव में इस बात की चर्चा होने लगी कि शहीन बी को दिल का दौरा पड़ने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि शव को नहलाते समय महिलाओं ने उसके शरीर में चोट के निशान और गले पर रस्सी के निशान होने की बातें करनी शुरू कर दीं।
उधर शहीन बी के बड़े बेटे मोहम्मद लियाकत (12) का कहना था कि उसे सौतेली मां और पिता ने दिन में कहीं बाहर भेज दिया था। जब वह लौटा तो उसकी मां नहीं मिली। शाम को फिर उसे कहीं भेजा गया। लौटने पर उसे मां का शव दिखाते हुए उसे दिल का दौरा पड़ने की बात बताई गई।

मृतक का पति हिरासत में
हत्या की आशंका
- फोटो : Demo. Pic.
मृत महिला को नहलाने वाली महिलाओं की बातें और उसके बेटे की बात सुनने के बाद गांव के लोगों ने पुलिस में मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने वीरवार को डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब उर रहमान, एसएचओ जतिंदर रैना और मजिस्ट्रेट की देखरेख में शहीन बी का शव कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है।
इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर का कहना है कि मृतक के पति अब्दुल हमीद और उसकी दूसरी पत्नी रजिया बी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है शुक्रवार तक पूरा मामला साफ हो जाएगा।
उधर इस मामले पर गांव के सरपंच मंजूर हुसैन का कहना है कि जब शहीन बी को दफनाने के बाद हम लोग घरों में पहुंचे तो महिलाओं ने हमें जो बातें बताईं और उसके बच्चों ने जो बताया, उसके बाद ही हम गांव वालों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारुन मलिक से शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी।
हमारी नजर में यह हत्या का ही मामला है, क्योंकि अब्दुल हमीद ने अपनी पत्नी शहीन के तीन बच्चों दो बेटों और एक बेटी के होते हुए चार वर्ष पूर्व विधवा रजिया बी से शादी की थी। उसके भी तीन बच्चे हैं।
शहीन के बच्चों के अनुसार जब से उनके पिता की दूसरी पत्नी घर में आई है तब से उनकी मां के साथ करीब हर रोज मारपीट होती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शहीन की हत्या की आशंका सच होती है तो वे सरकार से मांग करेंगे दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।