{"_id":"57e6b23b4f1c1bdc08a8271a","slug":"body-of-army-troop-found-in-suspicious-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परीस्थिति में मिला सशस्त्र सीमा बल के जवान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परीस्थिति में मिला सशस्त्र सीमा बल के जवान का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 27 Sep 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
सशस्त्र सीमा बल के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एसएसबी पांच बटालियन में तैनात एएसआई अतर सिंह की ड्यूटी जिला पुलिस लाइन में थी।
मृतक उत्तराखंड के उत्तर काशी जिले के गून दुंगल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अब तक मामला खुदकुशी का सामने आ रहा है। बुधवार को शाम करीब सात बजे की यह घटना बताई जा रही है। उसके कमरे से जोर की आवाज आने के बाद अन्य जवान मौके पर पहुंचे।

Trending Videos
सर्विस राइफल से हुआ हादसा
शव
उन्होंने देखा तो अतर सिंह अपनी सर्विस राइफल के साथ खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक की गोली उसकी ठुड्डी पर लग कर सिर के पार हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके से जांच के जरूरी नमूने उठाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस ने मौके से जांच के जरूरी नमूने उठाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।