{"_id":"586166734f1c1bec14eec15a","slug":"blast-in-police-station-complex-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में थाना परिसर में सिलेंडर विस्फोट, दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में थाना परिसर में सिलेंडर विस्फोट, दो पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा पुलिस थाना परिसर के फैमिली क्वार्टर में सिलेंडर विस्फोट से दो कांस्टेबल घायल हो गए। इसके साथ ही भवन को भी नुकसान पहुंचा है। भवन के कुछ हिस्से में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिलेंडर लीक होने के चलते विस्फोट हुआ। दोनों घायलों जावेद अहमद और अली मोहम्मद को पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां जावेद की हालत गंभीर होने पर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन
आतंकी हमले की आशंका में थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, लेकिन जब वस्तुस्थिति की जानकारी हुई तो राहत की सांस ली। घटना के बाद आसपास के नागरिक भी काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन