{"_id":"58ecc17b4f1c1b462dcf611e","slug":"biker-dead-after-accident-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति की मौत
- फोटो : Demo Photo
बड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जख गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम लाल अपनी बाइक पर कहीं जा रहे थे। तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। लेकिन शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं शास्त्री नगर में एक मां बेटी को स्कूटी पर जाते कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें शास्त्री नगर की रहने वाली रागिनी और उनकी बेटी हरशा घायल हो गईं। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। कुंजवानी के रहने वाले सुरेश कुमार अपने स्कूटर से फिसल कर घायल हो गए। उन्हें भी जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन