{"_id":"3848d14c89a775d4c79237e3a0e69ca4","slug":"bike-robbers-creates-a-problem-for-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में लुटेरों ने मचाया आतंक, पढ़ें खबर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में लुटेरों ने मचाया आतंक, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
शहर में आए दिन लूट और ठगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। दिनदहाड़े पर्स छीन लेना, लोगों के पर्स छीनकर भाग जाने जैसी घटनाएं चर्चा में आने लगी हैं।
विज्ञापन
दिनोंदिन बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर नकेल कस पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। राहगीरों और एकांत में रह रहे लोगों के लिए चुनौतियां काफी पैदा हो गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ बाइक सवार दो नकाबपोशों ने वीरवार को नगरोटा बाईपास में महिला का पर्स छीन लिया। गिरने से जगती निवासी शारदा ज्यूतशी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
एक माह पहले लोअर रूपनगर में गिरजा कौल नाम की महिला के गहने साफ करने के बहाने ठग लेकर फुर्र हो गए। हाल ही में बख्शीनगर थाना अंतर्गत इलाके में ठगों ने गहनों को पालिश करने का कहते हुए महिला को शिकार बनाया है।
लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया है। नतीजतन, पैदल चलने वाले लोग अंधेरा होते ही सड़क पर निकलना बंद कर देते हैं।
पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि ठगी के मामलों में लोगों को सावधानी बरती चाहिए। गहने आदि को खुद दुकान पर लेकर जाएं।