फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhoot arrested by jammu kashmir police for keeping illegal weapon and live cartridge

देसी कट्टे के साथ दबोचा गया ‘भूत’, अब दस दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 20 Oct 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Oct 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
bhoot arrested by jammu kashmir police for keeping illegal weapon and live cartridge
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात अपराधी विपन गुप्ता उर्फ विपन भूत को पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह देसी कट्टा कहां से लाया था। इसके अलावा पता लगाया जा रहा है कि वह किस तरह की वारदात को अंजाम देने जा रहा था।
विज्ञापन


विपन ने पूछताछ में इतना जरूर बताया है कि वह किसी की हत्या करने जा रहा था। लेकिन वह किसे मारने के लिए जा रहा था, इसकी पूछताछ की जा रही है। हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध रूप से हथियार रखने और तेजधार हथियारों से हमले करने संबंधी उस पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
गांधी नगर पुलिस ने शिवाजी चौक पर नाके के दौरान गुरुवार को उसे दबोचा था। उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस गुरुवार को नाके पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से कट्टा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान विपन भूत के रूप में हुई। आरोपी के ऊपर जानलेवा हमले करने, हत्या का केस, तेजधार हथियारों से हमला करने और अवैध रूप से हथियार रखने के कई केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ में सामने आया है कि वह किसी की हत्या करने निकला था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के पास से कुछ और भी रिकवरी हो सकती है। आरोपी ने नाके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। शूक्रवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed