फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bank employee commits suicide in jammu

चंडीगढ़ से जम्मू आते ही फंदे पर झूल गई बैंककर्मी

Sun, 28 Sep 2014 12:46 AM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
bank employee commits suicide in jammu

बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में शनिवार की दोपहर एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके शव को उसके घर में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार तेली बस्ती निवासी मुस्कान चंडीगढ़ में एक बैंक में काम करती थी। शुक्रवार की शाम को ही वह वहां से अपने घर आई थी।

विज्ञापन


शनिवार को वह घर पर ही थी। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब जब उसकी मां बाहर से घर पहुंची तो उन्होंने मुस्कान को पंखे से लटका पाया। इस पर वह जोरों से रोने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना मामले में पति को जमानत नहीं

bank employee commits suicide in jammu

दहेज प्रताड़ना में मौत के मामले में ट्रायल का सामना कर रहे आरोपी लभा राम की जमानत अर्जी द्वितीय सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा ने खारिज कर दी। पुलिस केस के अनुसार खौड़ पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में रहने वाले लभा राम का रानू चौधरी के साथ सितंबर 2012 में विवाह हुआ था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी लभा राम, उसकी मां शिलो देवी और बहन सुमन देवी दहेज के लिए रानू को प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर रानू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में आरपीसी की धारा 306, 498-ए के तहत मामला दर्ज किया।

साथ ही आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में उन्हें जमानत देने से अवाम का विश्वास कमजोर होगा।
जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed