{"_id":"05a997b9e017fb97bb9f33dca56bda86","slug":"attacked-on-woman-with-sharps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजधार हथियारों से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर तेजधार हथियारों से हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
चिन्नौर इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला शौचालय जा रही थी कि वहां पर किसी ने हमला कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से छत्तीसगढ़ और इस समय चिन्नौर के लक्ष्मी नगर में रहने वाली पूर्णिमा ने बताया कि वह रात के समय शौचालय जा रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोग आए और उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसकी चीखें सुनकर उसका पति सागर दास जब तक पहुंचता, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला के पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।