{"_id":"7e517f8d2dfef0208fe35f23bfaecbb7","slug":"attack-on-police-van-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में पुलिस दल पर हमला, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी में पुलिस दल पर हमला, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के जवाहर नगर और मनहास मोहल्ला के युवकों में हुए झगड़े के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मनहास मोहल्ले के युवकों ने धावा बोल दिया। अज्ञात युवकों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस पर अटैक इस कदर योजनानुसार था कि पुलिस को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वहीं पथराव में पुलिस के सब इंसपेक्टर मोहन लाल, हेड कांस्टेबल वाहन चालक हरबंस सिंह, दो सिपाही मुकेश कुमार और सुभाष चंद्र घायल हो गए। हमलावर युवकों पर काबू पाने को पुलिस टीम द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के लाठीचार्ज और युवकों द्वारा किए गए पथराव में जम्मू निवासी पिंकी दत्ता और जवाहर नगर निवासी अंशुमन और दीपक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार पुलिस के वाहन चालक और एसआई को सिर और कान पर चोटें आईं हैं और टांके लगे हैं।
विज्ञापन
जम्मू से परिवार के सदस्यों से मिलने आए पिंकी को सिर पर गहरी चोटें आने से छह टांके लगे हैं। बवाल के समय मौके पर पहुंचे वरिष्ठ नागरिक ठाकुर नेतर सिंह ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद जवाहर नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
इस संबंध में राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई करने जा रही थी। इस बीच युवकों ने पुलिस को ड्यूटी करने से रोका और पथराव किया। शक के आधार पर पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।