{"_id":"59fb10594f1c1b87698b8e5f","slug":"attack-on-jammu-kashmir-police-team-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसपीओ का जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसपीओ का जान से मारने का प्रयास
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले दूर दराज गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। अपराधी के परिजनों ने हमला कर एक एसपीओ सहित तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोटरंका की टीम बुधवार को कोटरंका के जमोला लदोठ गांव में एक अपराधी मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार के लिए गांव पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही फारूक व उसके कुछ परिजनों ने पहले से ही पुलिस को घेरने का योजना बना ली। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जवानों ने जब वहां से भाग कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने एक एसपीओ सांभर शाह हो पकड़ लिया। उस पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एसपीओ के गंभीर रूप हो गया और बेहोश होने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। किसी तरह अन्य पुलिस कर्मियों ने एसपीओ को वहां से उठा जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार एसपीओ के शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों जिन में महिलाएं भी शामिल हैं, खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने व पुलिस पर हमला करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजकर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए अभियान छेड़ दिया है।