{"_id":"58d0fd494f1c1be8561a10d4","slug":"attack-on-court-servant-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कर्मी पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट कर्मी पर हमला, केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
जज के आदेश पर केस दर्ज
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू के सतवारी थाना के अंतर्गत दड़प गांव में एक पिता पुत्र पर कोर्ट कर्मी पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है। घायल कर्मी की बाइक भी आरोपियों ने तोड़ दी। सदर कोर्ट जम्मू सैफुद्दीन कोर्ट से नोटिस लेकर दड़प में गया था। जब वह स्वरूप सिंह के घर पर पहुंचा तो उसकी बहस हो गई।
विज्ञापन
नोटिस को लेकर मामला बिगड़ गया। इसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर उस पर हमला किया। हमला करने के बाद उसके मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया गया। कर्मी ने सारा मामला कोर्ट के जज को सुनाया। इसके बाद जज के आदेश पर सतवारी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन