{"_id":"579d00d54f1c1b704721ea3a","slug":"attack-on-bjp-leader-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के साले पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के साले पर जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक आरएस पुरा विधायक के भाई का साला बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
चारों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। इनमें बचन सिंह उर्फ बच्चो पर पहले भी इस तरह के मामलों के केस दर्ज हैं। हमले के पीछे कोई कारण सामने नहीं आ रहा। बताया जाता है कि हमलावरों की घायल के साथ दोस्ती भी है।
जीएमसी में पहुंचे घायल अमित कुमार उर्फ छोटू का कहना है कि वह कुल्लियां का रहने वाला है। करीब एक बजे नड़ी का रहने वाला बीका उसके पास आया और बोला कि उसे घर छोड़ कर आए। वह उसे बाइक पर छोड़ने घर गया तो आगे खड़े बचन सिंह और उसके दो बेटों जरनैल और करनैल ने टोके निकाल लिए।
विज्ञापन
वह वहां से भागने लगा तो बीका ने उसे पकड़ लिया और इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया। बकौल छोटू उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं और न ही कोई पुरानी रंजिश है। इतना जरूर है कि प्लानिंग के साथ उस पर हमला किया गया।
जिस युवक ने उसे गांव तक छोड़ने को कहा, उसी ने हमला करवा दिया। वह नहीं जानता कि किस बात को लेकर उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ 307 का केस दर्ज किया है। एसएचओ मीरां साहिब हिलाल अजहर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।