फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

चुनाव से पहले बांडीपोरा में कांग्रेस-पीडीपी समर्थक भिड़े

Thu, 06 Nov 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 06 Nov 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

 पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस और पीडीपी समर्थक आपस में भिड़ गए। बुधवार को बांडीपोरा में जिला चुनाव अधिकारी (आरओ) कार्यालय में कांग्रेस उम्मीदवार उस्मान मजीद तथा पीडीपी प्रत्याशी निजाम उ दीन एक ही समय नामांकन के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से जोरदार नारेबाजी हुई। बात कुछ ही देर में तू तू मैं मैं तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों ओर के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से खूब लात घूंसे चले। समर्थकों में लाठियां भी चलीं।
विज्ञापन


इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। आर ओ कार्यालय पर मौजूद अधिकारियों द्वारा घटना की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर माहौल शांत कराया। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed