{"_id":"9c44c49464ed2f913023898e69e84282","slug":"army-vehicle-hits-couple-woman-killed-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी: सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी-कोटरंका रोड पर पलमा क्षेत्र में वीरवार शाम सैन्य वाहन से दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए नागरिकों ने सैन्य वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के समर्थन तथा सेना के विरोध में नारे लगाए। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा तथा घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बाद ही नागरिकों ने जाम हटाया। इसके चलते क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में कार्यरत खतीजा बेगम अपने पति मो. असलम के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे सेना के एक वाहन ने ओवरटेक करते वक्त बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी और सैन्य वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सेना के जवानों ने हादसे के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकाया।
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. हबीब मुगल और डीसी शब्बीर अहमद मौके पर पहुंचे। दोनों ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच और सैन्य वाहन के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाकर प्रदर्शन खत्म किया।