{"_id":"d7cd14f2cc222229c48ef0fbfb0e1bd6","slug":"army-man-shot-himself-in-bhaderwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर जान दे दी। सेना की 26 आरआर का जवान संदीप यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी जकानी हरियाणा का रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जवान संदीप सुहांडा क्षेत्र में तैनात था। सुबह चार बजे राइफल से गोली चलने की आवाज आई तो उसके साथी और अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां जाकर उन्होंने देखा कि संदीप ने खुद की राइफल से अपने सीने में गोली मार ली है।
विज्ञापन
उसका शरीर खून से लथपथ पड़ा था। जब साथी जवान वहां पहुंचे तब तक संदीप ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भद्रवाह से भी पुलिस के अधिकारी वहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मृतक जवान के घरवालों को इसकी खबर दे दी गई है। फिलहाल, जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, इसके कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है।
सेना और पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने ने कतरा रहे हैं। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।