फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army man commit suicide in jammu

सैन्य कर्मी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Wed, 12 Aug 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 12 Aug 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
army man commit suicide in jammu

सेना की एमपी यूनिट नगरोटा में सेनेटरी ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान ने बुधवार की तड़के खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के जवानों ने गोली की आवाज सुनी तो पोस्ट की ओर भागे।

विज्ञापन


उन्होंने देखा कि दीपक सिंह (23) खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। इससे पहले कि वह उन्हें अस्पताल लेकर जाते तब तक दीपक ने दम तोड़ दिया। वह गांव छारबा, तहसील विकास नगर जिला देहरादून उत्तराखंड के रहने वाले थे।
विज्ञापन


गोली उनकी ठोड़ी से होकर सिर के ऊपरी हिस्से से पार कर गई। दो साल पहले ही दीपक नगरोटा में सेना की सेना पुलिस में तैनात हुए थे। गोली लगने के बाद दोनों कानों से खून निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, इसका अभी तक पता नहीं चला है। यूनिट के अधिकारियों ने नगरोटा पुलिस को सूचना दी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया गया है।

मोबाइल से सभी नंबर डिलीट किए

दीपक सिंह मंगलवार की रात को सेनेटरी ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार रात दो बजे ड्यूटी चेंज होनी थी, लेकिन इससे पहले ही दीपक सिंह ने अपने मोबाइल फोन से सभी नंबर डिलीट कर दिए। रात 1.55 बजे उन्होंने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। दीपक के पास से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है।


मामले की जांच शुरू
नगरोटा एसएचओ के मुताबिक दीपक सिंह दो साल पहले जम्मू आया था। एमपी यूनिट में वह सेना पुलिस में तैनात थे। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वह अविवाहित थे। मोबाइल नंबर डिलीट कर देने से परिवार वालों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन यूनिट में पहले से दर्ज करवाए पते से परिवार के लोगों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed