फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   area camondor blaze up death of terrorist

साथियों की मौत पर बिलबिलाया एरिया कमांडर

Sat, 12 Jul 2014 05:17 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
area camondor blaze up death of terrorist

पाक सीमा से पहले घुसपैठ में विफल रहने और फिर चार साथी आतंकियों की मौत होने पर लश्कर का एरिया कमांडर शकील भड़क उठा। उसने बाकी बचे साथियों के साथ बैठक कर फिर से घुसपैठ का प्रयास करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले मेंढर तहसील के बलनोई सेक्टर में रोशनी नाला से घुसपैठ के दौरान चार आतंकी मारे गए थे। उनके शव आज भी उसी क्षेत्र में पड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन


देर रात से दोपहर तक चली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के हाथ एक भी आतंकी का शव नहीं लगा था।

घुसपैठ के दौरान मौजूद थे 14 आतंकी

area camondor blaze up death of terrorist

जिससे इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शायद मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शव उनके साथी अपने साथ पीओके ले गए होंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि उस मुठभेड़ में चार घुसपैठिए मारे गए थे और उनके शव उनके साथी भी अपने साथ नहीं ले जा सके।

इसका खुलासा इस बात से हुआ है कि घुसपैठ का प्रयास नाकाम हो जाने और चार आतंकियों के वापस लांचिंग पैड पर न पहुंचने पर क्षेत्र में घुसपैठ की जिम्मेदारी निभाने वाले लश्कर के एरिया कमांडर शकील भाई ने आतंकियों के साथ बैठक की।

मिली जानकारी के अनुसार घुसपैठ के दौरान 14 आतंकी मौजूद थे। इनमें से दस आतंकी वापस लांचिंग पैड की ओर भागने में कामयाब हो गए थे। उन्होंने अपने चार साथियों के मारे जाने की बात कमांडर से कही।

दोबारा हमले की बनाई रणनीति

area camondor blaze up death of terrorist

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब घुसपैठ में शामिल सभी आतंकी लांचिंग पैड पर दोबारा न पहुंचे, तो एरिया कमांडर शकील ने वापस लौटे आतंकियों के साथ बैठक की। घुसपैठ के प्रयास की नाकामी और चार साथियों के वापस न लौटने पर घंटों विचार-विमर्श कर शकील ने आतंकियों की जमकर खिंचाई की।

सूत्रों का कहना है कि 2-3 जुलाई की मध्य रात्रि को मेंढर तहसील के रोशनी नाला क्षेत्र से 14 आतंकियों के एक दल में करीब पांच सदस्यों की बैट टीम शामिल थी। आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया था, लेकिन सेना के जवानों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने घुसपैठियों पर गोलियां चलाईं थीं।

भारतीय सेना द्वारा उस पार से पाक सेना और आतंकियों द्वारा लगातार की जाने वाली गोलाबारी के चलते सीमित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था, जिसके चलते मारे गए आतंकियों के शव सेना के हाथ नहीं लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed