कश्मीरी नशा तस्कर मसूद पर एएनटीएफ का शिकंजा: पांच बैंक खाते सील, 54 लाख रुपये जब्त
बैंक खातों में जमा पैसा नशा तस्करी से कमाया गया
इस मामले में पहले ही तीन आरोपी दबोचे जा चुके हैं
दिल्ली से ड्रग्स लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचते थे
आरोपियों में क्रॉस बॉर्डर तस्कर भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश और विदेश में ड्रग्स का कारोबार करने वाले एक कश्मीरी नशा तस्कर के पांच बैंक खातों को सील कर दिया गया है। इन खातों में 54 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपी मसूद अहमद कश्मीर के बिजबिहाड़ा का रहने वाला है।
कश्मीर से बड़े स्तर पर गांजा दूसरे देशों व देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था। गांजे के साथ अन्य नशे की तस्करी में भी यह आरोपी शामिल है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जम्मू ने दिल्ली के स्मगलर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट फार फारच्यिर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1976 (एसएएफईएमए) के तहत कोर्ट में इस केस को पेश किया। इसमें यह साबित किया गया कि आरोपी के पांच खातों में जो पैसा है, वो नशे की तस्करी से कमाया गया है। लिहाजा इस पैसे को जब्त किया जाए। इस तरह की कार्रवाई का अधिकार एसएएफ ईएमए देता है।
एएनटीएफ के एसपी विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन आरोपी दबोचे जा चुके हैं। दिल्ली के रहने वाले अमित सक्सेना और सलमान खान को पकड़ा गया था। यह लोग दिल्ली से ड्रग्स लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचते थे। जबकि एक मुख्य आरोपी जहांगीर अहमद भी पकड़ा गया है, जो जम्मू-कश्मीर से ले जाकर देश के अन्य हिस्सों में नशे की सप्लाई करता था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस तरह ऑपरेशन रूम से आतंकियों के ठिकाने तक ऑपरेशन को अंजाम देते हैं पैरा कमांडो
आरोपियों में क्रॉस बॉर्डर तस्कर भी शामिल
पहली बार जम्मू-कश्मीर के किसी ड्रग्स मामले में कार्रवाई हुई है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर परवेज अहमद कर रहे थे। परवेज ने एसएएफ ईएमए में साबित किया कि उक्त आरोपी के पांचों बैंक खातों में जमा पैसा नशा तस्करी से कमाया गया है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस मामले में हवाला का पैसा भी शामिल है। एएनटीएफ ऐसे कई ड्रग्स तस्करों के बैंक खातों और संपत्ति का ब्योरा तैयार कर रही है, जिन्होंने ड्रग्स से पैसा जमा किया है। इन आरोपियों में क्रॉस बॉर्डर तस्कर भी शामिल हैं।