फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alto hits house, two dead

मकान से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Mon, 27 Apr 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह Updated Mon, 27 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
alto hits house, two dead

कसबे के सेरी बाजार से कोटली रोड पर जा रही एक अल्टो कार मकान से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल भद्रवाह में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार डांडी निवासी विकास कोतवाल (28), अंकुश कोतवाल (29) और शुभम कोतवाल रविवार शाम को कार (जेके 19- 3204) से भद्रवाह कसबे से अपने गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


विकास कार चला रहा था। बताया जाता है कि कोटली में पहुंचने पर स्टेयरिंग जाम हो गया। इसके चलते विकास नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे एक मकान से टकरा गई। इसके बाद वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में विकास और अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार की हालत देख मौके पर मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए। हादसा भद्रवाह से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर हुआ। स्थानीय लोगों ने आननफानन में शुभम को को कार से निकाला और उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, शुभम को अधिक चोटें नहीं आई हैं। उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर मृतकों के घरवाले मौके पर पहुंचे। एक ही गांव के दो युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। देर शाम तक कार को गड्ढे से निकाला नहीं गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed