{"_id":"2b14e00cb857637789c05e4f71cd589b","slug":"against-tampering-with-spo-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर एसपीओ को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर एसपीओ को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 31 Dec 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहु प्लाजा इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एसपीओ की बुरी तरह पिटाई कर डाली। एसपीओ को काफी चोटें आई हैं। एसपीओ ने इसकी खबर पुलिस को दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गांधीनगर इलाके में भी मंगलवार की देर रात दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
त्रिकुटानगर थाना अंतर्गत बाहु प्लाजा इलाके में मंगलवार की देर शाम को कुछ युवक लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी बीच बाहु फोर्ट त्रिकुटानगर में तैनात एसपीओ नरेंद्र सिंह वहां पहुंच गए। जब एसपीओ ने लड़कियों से छेड़छाड़ होते देखी तो उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका।
विज्ञापन
इसके बावजूद युवकों ने उनकी एक न सुनी और छेड़छाड़ करते रहे। जब एसपीओ ने फिर विरोध किया तो युवक उन पर टूट पड़े। उन्होंने एसपीओ के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह जख्मी हो गए। इसकी खबर उन्होंने पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ मंगा और रविंद्र सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि नए साल के दरम्यान एक सप्ताह में छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं।
दूसरी घटना में गांधीनगर थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात बारह बजे दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नानक नगर निवासी त्रिलोचन सिंह की शिकायत पर जसप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया।