फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advocate abducted, beaten badly

लव मैरिज का केस लड़ने पर एडवोकेट को बुरी तरह पीटा

Wed, 22 Apr 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
advocate abducted, beaten badly

बख्शी नगर थाना इलाके में एक वकील का पहले अपहरण करने और फिर उन्हें बुरी तरह पीटने से वकील बिरादरी भड़क गई। कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के कारण सभी हमलावरों को नहीं पकड़ने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू खुलकर पुलिस के सामने आ गया है।

विज्ञापन


बार ने डीजीपी को अल्टीमेटम दिया है कि यदि बुधवार सुबह दस बजे तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वकील अदालती कामकाज छोड़ सड़कों पर उतर आएंगे। आरोप है कि लव मैरिज के एक मामले में युवक की ओर से केस लड़ने पर वकील को सबक सिखाने की नीयत से हमला किया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वकील एकजुट होकर थाने पहुंचे तो वहां पहले से हमलावर खड़े थे। वकीलों को देख वह खिसकने लगे तो उनमें से दो को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। उधर इलाका एसडीपीओ का कहना है कि वकील की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पीटा फिर कपड़े फाड़े

advocate abducted, beaten badly

मिली जानकारी के अनुसार वकील परमजीत सिंह खैरा रोजाना की तरह सोमवार को अदालती काम समाप्त कर शाम लगभग पांच बजे घर की ओर लौट रहे थे। बख्शी नगर पुल के पास पहले से जमा कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और उन्हें तोप शेरखानियां की ओर लेकर निकल गए।

बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा ने बताया कि इस दौरान जब वकील ने उन्हें इस तरह जबरन कार में बैठाने का कारण पूछा तो लोगों ने कहा कि लव मैरिज मामले में लड़के की ओर से केस लड़ने का खामियाजा भुगतना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि कोई वकील इस तरह के मामले में नहीं पड़ेगा।

उन्होंने वकील के साथ दुर्व्यवहार करने के अलावा उन्हें पीटा। उनका कोट फाड़ दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों की नजर पड़ने पर वह उसके पीछे हो लिए। हमलावर वकील को कनाल के पास कार से उतारकर भाग खड़े हुए। पीड़ित वकील को लेकर जब अन्य वकील बख्शी नगर थाने पहुंचे तो वहां पहले से पांच हमलावर खड़े थे।

वकीलों ने पकड़े दो हमलावर

advocate abducted, beaten badly

वकील ने अपने साथियों को बताया कि इन्हीं लोगों ने उन पर हमला किया है। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी भाग खड़े हुए। वकीलों का आरोप है कि बख्शी नगर पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया। बार प्रेसीडेंट ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी की पहुंच के कारण पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। बुधवार सुबह दस बजे तक यदि हमलावर गिरफ्तार नहीं होते हैं तो बार एसोसिएशन आगे की रणनीति का खुलासा करेगी।
 
नेताओं ने बार से किया संपर्क
मामले को तूल पकड़ता देख हमलावरों के करीबी पीडीपी के जिला स्तर के पदाधिकारी ने बार एसोसिएशन से संपर्क किया है। बार प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा ने कहा कि उनसे संपर्क कर राजनीतिक दल के नेता ने माफी मांगी है और मामले को सुलझाने को कहा है, लेकिन वकील इस तरह से नहीं मानेंगे। हमलावरों को गिरफ्तार करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed