फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accused ran from jammu kashmir police custody head constable suspended

जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत से फरार हुआ आरोपी, मुंशी सस्पेंड

Sat, 21 Jul 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
accused ran from jammu kashmir police custody head constable suspended
फरार आरोपी की तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी में पुलिस स्टेशन से मारपीट का एक आरोपी शनिवार शाम को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी पर तेजधार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करने का आरोप था। उधर, मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन के मुंशी अब्दुल करीम वानी को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ दिन पहले रेलवे की प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राहुल को पकड़ कर हिरासत में रखा था। शनिवार को राहुल शौचालय गया। इस दौरान उसके साथ कोई भी नहीं था। इस बीच मौका देख उसने शौचालय की दीवार फांद कर बस अड्डे की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ दौड़ लगा दी। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में बैठे कर्मचारियों को इसका पता चला तो वह उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह बस अड्डे को पार कर शीप हसबेंडरी विभाग की खाली पड़ी जमीन की तरफ चला गया। इसके एक तरफ मिनी सचिवालय भी है। पुलिस की एक पार्टी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। फरार हुआ आरोपी युवक ग्रा मोड़ का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी डॉ. निखिल गोगना ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर भी दबिश दी गई है। जल्द ही उसे और मारपीट के अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed