{"_id":"388644c6e8cbc9c43c1b422fa49db1ff","slug":"accidnet-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सतवारी में मंगलवार शाम पौने सात बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में सिंबल कैंप निवासी कमलजीत सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कमलजीत सिंह कुरियर का काम करता था। पुलिस ने मृतक कमलजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया।
ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को तितर-बितर करके पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर कुरियर का सामान रखकर किसी के घर देने के लिए जा रहा था कि तभी सतवारी इलाके में पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक पर रखे सामान के कारण कमलजीत सिंह के लिए संभलना मुश्किल हो गया। वह ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरा। जमीन पर गिरते ही उसे सिर पर गहरी चोट आई है।
तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने ट्रक को घेर लिया। चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।