{"_id":"5770da304f1c1bc97379b2b3","slug":"accidental-fire-in-jk-bank-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके बैंक के गार्ड से चली गोली, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेके बैंक के गार्ड से चली गोली, दो महिलाएं घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 27 Jun 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी के जेके बैंक में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड की गन से गोली चलने से दहशत फैल गई। सिक्योरिटी गार्ड की गन से लापरवाही से निकली गोली जमीन पर लगी। इससे जो छर्रे निकले, उससे बैंक में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। संयोग से गोली किसी को सीधी नहीं लगी, नहीं तो जान जा सकती थी। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों को मामूली चोटें आने के चलते अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। तब बैंक में काफी लोग मौजूद थे। रविवार की छुट्टी होने के बाद सोमवार को बैंक में काफी लोग अपने खातों के सिलसिले में पहुंचे थे। तभी सिक्योरिटी गार्ड बचन सिंह निवासी बनतालाब की 12 बोर की गन जिसका मुंह जमीन की तरफ था, से अचानक फायर निकला। फायर निकलते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग आनन-फानन में भागने लगे। जमीन पर फायर चलने के बाद इसके छर्रों से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। इनके पांव और टांगों पर चोटें आईं। घायलों में नानक नगर की रहने वाली दलबीर कौर, नई बस्ती का कासिब और दोमाना की सुषमा शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गन जब्त कर ली है। उस पर लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। हादसे के वक्त तो एक मिनट के लिए सबने सोच लिया कि कोई आतंकी हमला हो गया, हालांकि कुछ ही देर के बाद यह दुविधा दूर हो गई।