फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जमीनी विवाद पर मारपीट, पिता, मां, बेटों, पत्नियों पर मामला दर्ज

जमीनी विवाद पर मारपीट, पिता, मां, बेटों, पत्नियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
जमीनी विवाद पर मारपीट, पिता, मां, बेटों, पत्नियों पर मामला दर्ज
दोमाना। लोअर बरनाई में भूमि विवाद पर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने पर एक ही परिवार के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि लोअर बरनाई निवासी रंजीत सिंह और उसके दो भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान हंस राज और उसके पांच बेटे आए। इनके साथ इनकी पत्नियां और मां भी थी। सभी ने डंडे और अन्य हथियारों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे उन्हें और उनके भाइयों को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे जबरन उनके खेतों में आए और मारपीट शुरू कर दी। रंजीत सिंह और उसके भाइयों के चीखने पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों के बीच बचाव करने के बाद रंजीत सिंह और उसके भाई पुलिस में मामला दर्ज करा पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जब पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस जवानों पर भी डंडों से प्रहार किया। इससे पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस से मारपीट करने और रंजीत सिंह और उसके भाइयों से मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रंजीत सिंह अपने खेतों में ट्रैक्टर खुदाई कर रहा था। लंबे समय से उनका भूमि विवाद चल रहा है। अकसर आरोपी रंजीत सिंह के परिवार के साथ मारपीट करते हैं। पहले भी कई बार इस संबंध में मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed