फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संदिग्ध परिस्थिति में महिला दरिया में लगाई छलांग

संदिग्ध परिस्थिति में महिला दरिया में लगाई छलांग

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला दरिया में लगाई छलांग
अखनूर। गांव अंबरा में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने दरिया में छलांग लगा दी। उसका शव देर शाम को बरामद हुआ। महिला के मायके वालों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस नेेमामला दर्ज कर परिवार वालों से पूछताछ की। दस दिन पहले ही महिला ने एक लड़की को जन्म दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव अंबारा में एक महिला सुनिता देवी पत्नी अनिल कुमार ने सोमवार मध्य रात्रि को घर से दो किलोमीटर दूर चिनाब दरिया में छलांग लगा दी। परिवार वालों को घाट से मोबाइल और चप्पल बरामद हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को दूसरी दिन उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुनीता देवी ने दस दिन पहले ही उप जिला अस्पताल अखनूर में आपरेशन सेएक लड़की को जन्म दिया था। सुनीता देवी का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पहली संतान थी। बुधवार शाम को सुनीता देवी का शव गांव गड़खाल से सटे दरिया से बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के देवर को हिरासत में लिया है। सुनीता के पिता मदन लाल ने बताया सुनीता देवी की साजिश के तहत हत्या की गई है। दस दिन पहले आपरेशन से बच्ची को जन्म देने और मध्य रात्रि दरिया में दो किलोमीटर पैदल चल कर आत्महत्या करने की बात समझ से परे है। ऐसे में सीधे तौर पर हत्या का मामला बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही सुसराल वाले लड़की होने पर विवाद के बारे में जानकारी दी थी। मगर दूसरे दिन सुनीता के दरिया मे छलांग लगाने का पता चला। दूसरी ओर मायके वालों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिल करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मृतका के गांव अंबारा में इस बारे में पूछताछ करने पर कई ग्रामीणों ने धमकी दी।

थाना प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसमें परिवार और ससुराल के लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed