फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   घाटी के बाद अब डोडा में पोस्टर

घाटी के बाद अब डोडा में पोस्टर

Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
घाटी के बाद अब डोडा में पोस्टर
जम्मू। घाटी के बाद अब चिनाब वैली के डोडा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर रविवार को चस्पा पाए गए। आतंकी संगठन ने लोगों को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल पोस्टर को जब्त करते हुए 13 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चिनाब वैली में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। किश्तवाड़ में पिछले सप्ताह आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जिले के काश्तीगढ़ ब्लाक के धंढाल व गुरमाल इलाके में पोस्टर चस्पा पाए गए। पंचायत चुनाव में खलल डालने संबंधी पोस्टर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी। साथ ही आश्वस्त किया कि पोस्टर चिपकाने वाले जल्द धरे जाएंगे। पोस्टर चस्पा होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। ज्ञात हो कि पंच व सरपंच की 88 सीटों के लिए 232 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed