{"_id":"5b3f9f9f4f1c1bc3248b4d0e","slug":"91530896287-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के पीछे खड़े जावेद पर रख ली थी आतंकियों ने नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के पीछे खड़े जावेद पर रख ली थी आतंकियों ने नजर
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के पीछे खड़े जावेद पर रख ली थी आतंकियों ने नजर
श्रीनगर। शहीद पुलिसकर्मी जावेद डार का एसपी शैलेंद्र मिश्रा के पीछे खड़े होना उसकी मौत का कारण बन गया। छह मई को शोपियां में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। तब आतंकियों से चली मुठभेड़ के दौरान शोपियां के पूर्व एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा बार-बार आतंकियों से सेरेंडर करने को करते रहे। तब मिश्रा के पीछे जावेद डार भी खड़ा था। आतंकियों ने जावेद को देख लिया था।
जब आतंकियों ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि जावेद मिश्रा का खास आदमी है। क्योंकि जब मिश्रा आतंकियों को सेरेंडर करने के लिए कह रहे थे। तब उनका एक वीडियो बन गया। इस वीडियो के माध्यम से आतंकियों ने जावेद पर नजर रखनी शुरू कर दी और मौका मिलते ही उसे मार दिया। शोपियां में चली छह मई की मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सद्दाम पाडर, सहायक प्रोफेसर मोहम्मद शफी भट्ट, तौसीफ शेख, आदिल मलिक और बिलाल उर्फ मोलवी को मार गिराया गया था। आतंकियों ने जावेद को मारकर सद्दाम की मौत का बदला लिया है। ब्यूरो