फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौशेरा में चला सर्च आपरेशन

नौशेरा में चला सर्च आपरेशन

Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा में चला सर्च आपरेशन
सेना ने नौशेरा में चलाया सर्च आपरेशन
विज्ञापन

नौशेरा। सुंदरबनी में चार आतंकियों को ढेर करने के बाद वीरवार की रात नौशेरा में शुरू हुआ सेना का सर्च आपरेशन शुक्रवार को रात सात बजे खत्म हो गया। इस दौरान सेना के जवानों ने सोलकी, जाबा, पंडोरिया, ढंक, तला, ढाबरी व बैरीपतन क्षेत्रों में आतंकियों की तलाश की। 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले सर्च आपरेशन में आतंकियों के बारे में कुछ नहीं पता चला। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से 20 आतंकियों का दल भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ है। इसमें से चार आतंकियों को सुंदरबनी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था। अन्य आतंकियों की तलाश में सेना के जवानों ने वन्य क्षेत्रों का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों की घुसपैठ की खबर से क्षेत्र के लोगों में खौफ का आलम बना हुआ है। इसके चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ कर इस पार आए आतंकियों का मकसद सैन्य कैंपो व स्कूलों को निशाना बनाना हो जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed