{"_id":"5c9fc1cbbdec2213f22d2a65","slug":"81553973707-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे पीएनबी के एटीएम में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांबा। कस्बे के हाईवे किनारे पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)के एटीएम को शुक्रवार की रात को चोरो ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे एटीएम से नकदी निकालने में नाकाम रहे। सूत्रों के अनुसार की चोरों ने पीएनबी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम का पिछला भाग तोड़ा डाला, लेकिन नकदी नहीं निकाल सके। चोर एटीएम को तोड़ कर भाग निकले। सनद रहे कि इससे पहले भी दो एटीएम को तोड़ कर चोरों ने नकदी चुराई थी। वहीं कस्बे की आधा दर्जन दुकानों पर चोरी की वारदातें हो चुुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक चोरों के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाया गया है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।